Friday, October 5, 2018

तलास..

     खुद की तलास..

1: *किसी को खुश करने का*

*मौका मिले तो खुदगर्ज ना बन जाना*

*बड़े नसीब वाले होते है वो,*

*जो दे पाते है मुस्कान किसी चेहरे    पर*

*दूध का सार है मलाई मे*

*और जिंदगी का सार है भलाई में*

*न जाने कौन सी शोहरत पर आदमी को नाज है,*

*जबकि आखरी सफर के लिए भी आदमी औरों का मोहताज है*

2.कौन कहता है तन्हाई अच्छी नहीं होती ...

खुद को जानने का,

ये सबसे हसीन मौका होता है..!!

3. *तलाश जिंदगी की थी* *दूर तक निकल पड़े,,,,*  *जिंदगी मिली नही* *तज़ुर्बे बहुत मिले,;;*  *किसी ने मुझसे कहा कि...* *तुम इतना *ख़ुश* *कैसे रह लेते हो?* *तो  मैंने कहा कि...*. *मैंने जिंदगी की गाड़ी से...* *वो साइड ग्लास ही हटा दिये...* *जिसमेँ पीछे छूटते रास्ते और..* *बुराई करते लोग नजर आते थे..*                        ""सदा मुस्कुराते रहिये""



                         Mohan negi

Wednesday, October 3, 2018

यार की यारी

   यारी...

यार से ऐसी यारी रख
दुःख में भागीदारी रख,
चाहे लोग कहे कुछ भी
तू तो जिम्मेदारी रख,

वक्त पड़े काम आने का
पहले अपनी बारी रख,
मुसीबते तो आएगी
पूरी अब तैयारी रख,

कामयाबी मिले ना मिले
जंग हौंसलों की जारी रख,
बोझ लगेंगे सब हल्के
मन को मत भारी रख,

मन जीता तो जग जीता
कायम अपनी खुद्दारी रख।

Msnegi