Wednesday, March 11, 2020

कड़ी पत्ते के फायदे


कड़ी पत्ते के फायदे
kaid ke पत्ते के फायदे के लिए इमेज नतीजे


नमस्कार दोस्तों आज हम  कड़ी पत्ते के बारे में बात करेंगे कि कड़ी पत्ता क्या है और इस का हमारे जीवन में क्या उपयोग है
भारत में कड़ी पत्ता आसानी से मिलने वाला एक पौधा है जो ठंडे और ऊंची पहाड़ियों को छौड़  कर हर जगह मिल जाता है यह एक छोटा सा फैला हुआ पढ़ा है यह झाड़ियों की तरह ही उगता या उगाया जाता है में जहाँ रहता हूँ यहा  तो आसानी से जंगलों में मिल जाता है
कड़ी पत्‍ता या फिर जिसको हम मीठी नीम के नाम से भी जानते हैं, भोजन में डालने वाली सबसे अहम सामग्री मानी जाती है। यह खास तौर पर साउथ इंडिया में काफी पसंद किया जाता है। अक्‍सर लोग इसे अपनी सब्‍जियों और दाल में पड़ा देख, हाथों से उठा कर दूर कर देते हैं। पर आपको ऐसा नहीं करना चाहिये। कड़ी पत्‍ते में कई मेडिकल प्रोपर्टी छुपी हुई हैं। यह हमारे भोजन को आसानी से हजम करता है और अगर इसे मठ्ठे में हींग और कुडी़ पत्‍ते को मिला कर पीया जाए तो भोजन आसानी से हजम हो जाता है। 
वैसे तो इसको सब जानते है की यह क्या है कड़ी के पत्ते का उपयोग भारत में मशाले के रुप में है मगर पुराने समय से ही इस के आयुर्वेदिक उपयोग भी बताये गए हैं 
चलिए जानते हैं इसके बारे में और भी महत्‍वपूर्ण बातें-

कड़ी पत्‍ते का उपयोग-

1. मतली और अपच जैसी समस्‍या के लिए कड़ी पत्‍ते का उपयोग बहुत लाभकारी होता है। इसको तैयार करने के लिए कड़ी पत्‍ते का रस ले कर उसमें नींबू निचोडें और उसमें थोड़ा सी चीनी मिलाकर प्रयोग करें। 

2. अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं और कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। तो रोज कुछ पत्‍तियां कड़ी नीम की चबाएं। इससे आपको अवश्‍य फायदा होगा। 

3. कड़ी पत्‍ता हमारी आंखों की ज्‍योती बढाने में भी काफी फायदेमंद है। साथ ही यह भी माना जाता है कि यह कैटरैक्‍ट जैसी भंयकर बीमारी को भी दूर करती है। 

4. अगर आपके बाल झड़ रहें हों या फिर अचानक सफेद होने लग गए हों तो कड़ी पत्‍ता जरुर खाएं। अगर आपको कड़ी पत्‍ता समूचा नहीं अच्‍छा लगता तो बाजार से उसका पाउडर खरीद लें और फिर उसे अपने भोजन में डाल कर खाएं। 

5. इसके साथ ही आप चाहें तो अपने हेयर ऑयल में ही कड़ी के पत्‍ते को उबाल लें। इस हेयर टॉनिक को लगाने से आपके बालों की जितनी भी समस्‍या होगी वह सब दूर हो जाएगी। 

6. अगर डायबी‍टीज रोगी कड़ी के पत्‍ते को रोज सुबह तीन महीने तक लगातार खाएं तो फायदा होगा। इसके अलावा अगर डायबीटीज मोटापे की वजह से हुआ है, तो कड़ी पत्‍ता मोटापे को कम कर के मधुमेह को भी दूर कर सकता है। 

7. सिर्फ कड़ी पत्‍ता ही नहीं बल्कि इसकी जड़ भी काफी उपयोगी होती है। जिन लोगों की किड़नी में दर्द रहता है, वह अगर इसका रस पिएं तो उन्‍हें अवश्‍य फायदा होगा।


 कड़ी पप्ते के अनेक फायदे बताये गए हैं मगर हमें  जो चीज आसानी से प्राप्त हो जाती है हम उस की महत्ता कम कर के मापते हैं.
  तो दोस्तों  आप  को आज का विचार कैसा सा लगा मैं  आप को  ऐसी तरह से आयुर्वेद और उस के फायदों के बारे में बताता रहूँगा में रोज आप के लिए आयुर्वेद से जुडी कोई भी चीज हो उस को आप के लिए लाऊंगा आप मेरे विचार को पड़े और  जीवन में अपनाये आप को जरूर फायदा होगा विश्वास ही है जो हमें आगे की और बढ़ाता है और आयुर्वेद ही है जो हमे निरोग स्वस्थ जीवन देगा 
आपका अपना ------                                                                                मोहन नेगी  



  




1 Comments:

At April 19, 2020 at 9:21 AM , Blogger negi shop said...

nice bro

 

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home